31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश में नहीं थम रही Coronavirus की जानलेवा रफ्तार, बीते 24 घंटे में 3.45 लाख नए केस के साथ डरा रहा मौत का आंकड़ा

देश में Corornavirus का कहर, लगातार तीसरे दिन 3 लाख से ज्यादा केस आए सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 24 Apr 2021, 7:54 AM IST

Coronavirus Latest Update in India

Coronavirus Latest Update in India

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus In India ) की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना नए मामलों का आंकड़ा एक नचा रिकॉर्ड बना रहा है तो वहीं मौत के मामलों में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि केंद्र से लेकर राज्य सरकारों ने तमाम पाबंदियां लगा रखी हैं। धारा 144 से लेकर नाइट कर्फ्यू ( Night Curfew )और वीकेंड कर्फ्यू और लॉकडाउन ( Lockdown ) जैसे कड़े कदम भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन कोरोना की चैन को ब्रेक करने में अब तक कहीं भी सफलता हासिल नहीं हुई है।

बीते 24 घंटे में देश में एक बार फिर अब तक के सबसे ज्यादा नए केस सामने आए। शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में 3 लाख 45 हजार 147 नए कोरोना संक्रमित मिले।

यह भी पढ़ेंः Hypertension रोगियों में Coronavirus का ज्यादा खतरा, ये फूड्स और योग क्रियाएं अपनाएं होगा बड़ा फायदा

देश में लगातार तीसरे दिन तीन लाख से ज्यादा और अब तक के सर्वाधिक नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में देश में 3.45 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं, जबकि इस दौरान रिकॉर्ड 2621 लोगों ने कोविड महामारी के चलते अपनी जान गंवाई है।

लगातार आठ दिनों से रोजाना होने वाली कोरोना मरीजों की मौत की संख्या भी रिकॉर्ड तोड़ रही है।

आंकड़ों पर एक नजर
- 1,89,549 देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या -
- 1,66,02,456 कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या
- 25,43,914 देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या
- 15.3 फीसदी यह कुल संक्रमितों की संख्या का प्रतिशत है

आपको बता दें कि बुधवार को ही भारत कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक केस वाले देश के तौर पर विश्व रिकॉर्ड बना चुका है। खास बात यह है कि बीते तीन दिन से देश में लगातार डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं।

जानकारों की मानें तो जिस गति से देश में इन आंकड़ों में इजाफा हो रहा है, उस हिसाब है मई तक देश 5 लाख रोजाना कोरोना के नए केस के आंकड़े तक पहुंच जाएगा।

यह भी पढ़ेंः भारत में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकना बहुत मुश्किल काम: WHO

महाराष्ट्र में नहीं थम रहा कहर
देश में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। बीते 24 घंटे में सिर्फ महाराष्ट्र में 773 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि राजधानी दिल्ली में भी कोविड महामारी से 348 लोगों की मौत हुई है।

छत्तीसगढ़ में 219 लोगों ने दम तोड़ा तो वहीं उत्तर प्रदेश में 196 महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। इसके अलावा गुजरात में 142, कर्नाटक में 190, पंजाब में 75 और मध्य प्रदेश में 74 लोगों की मौत हुई। आपको बता दें कि इन आठ राज्यों में कुल 2017 मौतें हुईं जो कुल 2620 मौतों का 76.98 फीसदी है।