25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

coronavirus: दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित, राजधानी में मरीजों की संख्या 30 के पार

दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। इस वायरस की चपेट में एक डॉक्टर भी आ गए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 23 Mar 2020, 9:48 PM IST

coronavirus: दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित, राजधानी में मरीजों की संख्या 30 के पार

coronavirus: दिल्ली के मोहल्ला क्लिनिक का डॉक्टर कोरोना संक्रमित, राजधानी में मरीजों की संख्या 30 के पार

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस के मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। इस वायरस की चपेट में एक डॉक्टर भी आ गए हैं। कोरोना वायरस से पीड़ित एक मरीज का इलाज करने के दौरान मोहल्ला क्लिनिक का एक डॉक्टर खुद वायरस संक्रमित हो गया। संक्रमित डॉ. गोपाल झा गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती हैं।

मोहल्ला क्लिनिक के डॉ. झा ने बताया कि एक मरीज का इलाज करते समय वह कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। सिरदर्द से पीड़ित होने के कारण उन्होंने फोन पर अधिक जानकारी देने से असमर्थता जताई।

ये भी पढ़ें: Coronavirus: राजस्थान के डॉक्टरों ने निकाला कोरोना का इलाज, कोलकत्ता में एक की मौत

डॉ. गोपाल झा के करीबी डॉ. बीरबल झा ने बताया कि शमा (38) नाम की एक मरीज का उन्होंने इलाज किया था, जो दुबई से आई थी। मरीज को संदिग्ध जानकर उन्होंने उसे डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वह कोरोनावायरस से संक्रमित पाई गई। इसके बाद डॉ. गोपाल झा की भी जांच की गई और जांच में वह भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए। डॉक्टर गोपाल झा जीटीबी अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि उनकी मरीज शमा डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज करवा रही है।

ये भी पढ़ें: coronavirus लॉकडाउन के दौरान बसें, उड़ानें और ऑफिस रहेंगे बंद, इन चीज़ों पर भी पड़ेगा

देशभर में कोरोना मरीजों की संख्या 468 के पार

बता दें कि देश में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 468 के पार हो गई है। वहीं दिल्ली में अब तक 31 मामले सामने आ चुके हैं। पूरी दिल्ली को सोमवार से 31 मार्च रात 12 बजे तक लॉकडाउन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लॉकडाउन पालन नहीं करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है।