
Maharashtra में बुधवार को Coronavirus के 13,165 नए मामले समाने आए] जो वहां का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस महामारी ( Coronavirus Pandemic ) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पहली बार भारत ( India ) में कोविद-19 ( Covid-19 ) महामारी प्रकोप के बाद एक दिन में सबसे ज्यादा नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड ( Record ) 70,101 नए मामले सामने आए। इसी के साथ देश कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 28,33,015 हो गई है। यानि कोरोना ने 28 लाख का आंकड़ा भी पार कर लिया।
कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 53929
ताजा आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण ( Coronavirus infection ) से 978 लोगों की मौतें हुई। नए आंकड़ों के साथ ही देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 53,929 हो गई है।
1 दिन में 13000 संख्या पार करने वाला Maharashtra देश का पहला राज्य
देशभर में महाराष्ट्र में बुधवार को सबसे ज्यादा संख्या में कोरोना के नए मरीज ( Corona New cases ) सामने आए। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 13,165 नए मामले समाने आए। इस तरह एक दिन में 13000 नए मरीजों की संख्या को पार करने वाला महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया। इससे पहले महाराष्ट्र में 8 अगस्त को 12,822 मामले सामने आए थे। इसके साथ ही 7 अन्य राज्यों में भी बुधवार को कोरोना के अब तक के सबसे ज्यादा मामले सामने आए।
रिकवरी रेट 73.8%
इलाज से ठीक होने वालों की देशभर में कोरोना वायरस के एक्टिव केस की संख्या 6,88,162 है। इलाज से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 20,90,924 जो कुल संख्या 73.8% है। यानि रिकवरी रेट भी पिछले सप्ताह की तुलना 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ गया है।
केरल ने पहली बार एक दिन में 2000 का आंकड़ा किया पार
नए मरीजों की बात है तो केरल ( Kerala ) में 2333, यूपी में 5156, झारखंड में 1266, पंजाब में 1693, हरियाणा में 994, छत्तीसगढ़ में 759 मामले समाने आए हैं। केरल में न केवल ताजा मामलों में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले सामने आए बल्कि राज्य में बीमारी के तेजी बढ़ने के भी संकेत मिले हैंं केरल ने बुधवार को पहली बार 2000 का आंकड़ा एक दिन में पार किया।
Updated on:
20 Aug 2020, 10:47 AM IST
Published on:
20 Aug 2020, 10:35 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.