29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: पंजाब में 31 मार्च तक कई पाबंदियां, सभी स्कूल-कॉलेज बंद

Corona Effect In Punjab: पंजाब सरकार ने राज्य में 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने और सिनेमा हॉल व मॉल की क्षमता पर रोक लगाए जाने के आदेश दिए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 19 Mar 2021, 5:25 PM IST

captain_amrinder_singh.jpg

Coronavirus: School-College closed till 31 March in Punjab

चंडीगढ़। देश में एक बार फिर से कोरोना के नए मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, लिहाजा केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अलर्ट हैं और अपने-अपने स्तर पर एहतियाती कदम उठा रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने भी राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 31 मार्च तक सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर कई प्रतिबंधों को लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने सिनेमा हॉल व मॉल की क्षमता पर भी रोक लगाए जाने के आदेश दिए हैं। बता दें कि पंजाब में सिनेमा हाल में क्षमता से 50 फीसद लोगों को ही एंट्री मिलेगी, जबकि मॉल में 100 से अधिक व्यक्ति नहीं रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें :- कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, इन जिलों को लेकर उठाया ये कदम

कोरोना को लेकर सीएम अमरिंदर ने शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों के डीसी, एसएसपी व वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की, जिसके बाद कोरोना को लेकर बनाए गए सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री अमरिंदर ने कहा कि हम सभी को मास्क पहनने के नियम का सख्ती के साथ पालन करना चाहिए। उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए हैं कि जिन इलाकों में कोरोना के नए मामले तेजी के साथ आ रहे हैं उन इलाकों में कुछ और नए प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

अंतिम संस्कार व शादियों में भी प्रतिबंध

कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सरकार ने कई शैक्षणिक संस्थाओं को बंद करने के साथ-साथ कई अन्य प्रतिबंधों को लागू करने के आदेश दिए हैं। सीएम अमरिंदर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना की ट्रांसमिशन चेन को तोड़ने के लिए कम से कम दो हफ्ते तक सोशल एक्टिविटी से दूर रहें।

यह भी पढ़ें :- कोरोना का खौफ: पंजाब में एक माह के लिए टली बोर्ड परीक्षा, जानिए इन राज्यों में कैसे होंगे एग्जाम

इसके अलावा राज्य के सबसे अधिक प्रभावित 11 जिलों में अंतिम संस्कार और शादियों को छोड़कर सभी तरह के सामाजिक समारोहों व संबंधित कार्यों पर पूर्णत: रोक लगाने के आदेश दिए हैं। नए आदेश में अंतिम संस्कार व शादियों में 20-20 व्यक्तियों के शामिल होने की इजाजत दी गई है।

मालूम हो कि पंजाब में अब तक 2,05,418 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 6,204 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि 1,84,848 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, भारत में 1,15,14,483 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 1,59,408 लोगों की मौत हो चुकी है।