29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, इन जिलों को लेकर उठाया ये कदम

पंजाब सीएम बोले- आने वाले दो दिन में बढ़ेगी और सख्ती
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Mar 2021, 2:53 PM IST

Night curfew extend in 9 district punjab

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब की अमरिंदर सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। देशभर के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोविड-19 की नई लहर ने केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारों की चिंता भी बढ़ा दी है। यही वजह है कि सरकारें लगातार कड़े कदम उठा रही हैं।

इसी कड़ी में पंजाब की अमरिंदर सरकार ने भी बड़ा फैसला लिया। कोरोना के केसों में हो रही बढ़ोतरी के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कर्फ्यू के टाइम में बढ़ोतरी कर दी है। यानी अब लोगों को घर से बाहर रहने के लिए मिलने वाले वक्त में कटौती हुई है।

यह भी पढ़ेंः Holi पर बढ़ सकता है कोरोना का खतरा, इन राज्यों ने उठाए सख्त कदम

पंजाब में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बड़ा कदम उठाया है। पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए धीरे-धीरे और सख्ती बढ़ाई जा रही है।

इस बीच नाइट कर्फ्यू की अवधि को 2 घंटे और बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर ने ऐलान किया कि 18 मार्च यानी गुरुवार रात से नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक होगी।

इससे पहले नाइट कर्फ्यू की टाइमिंग रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक थी। यानी पंजाब के नौ जिलों में नाइट कर्फ्यू के समय में और दो घंटे की बढ़ोतरी की गई है।

सीएम बोले- अगले दो दिन में बढ़ेंगी पाबंदियां
जिला प्रशासन के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विशेषज्ञों के परामर्श से अगले दो दिनों में और अधिक प्रतिबंध लगाए जाएंगे।

राज्य में कोरोना की स्थिति खतरनाक है। मैं इसे लेकर काफी सख्त होने जा रहा हूं। वहीं गुरुवार से प्रदेश के 22 जिलों में से नौ जिलों में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।

इन नौ जिलों में बढ़ी पाबंदियां
पंजाब के लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर,रूपनगर, कपूरथला और होशियारपुर इस नाइट कर्फ्यू की जद में रहेंगे।

यह भी पढ़ेँः Mata Vaishno Devi के लिए इस दिन से शुरू हो रहीं विशेष ट्रेनें, इन राज्य के लोगों के मिलेगा फायदा

आपको बता दें कि पंजाब में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पंजाब में कोरोना वायरस से मृत्यु दर सबसे अधिक है।

बुधवार को यहां कोविड-19 के 2,039 नए मरीज सामने आए, जबकि संक्रमण से 35 और लोगों की मौत हो गई। पिछले सप्ताह में पंजाब में 200 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

सीएम ने कहा कि बुधवार शाम तक पंजाब में 2039 नए कोरोना केस दर्ज किए गए और 35 लोगों की मौतें हुई हैं। इसके अलावा, 283 लोग ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

पंजाब सरकार लोगों से धार्मिक स्थलों की आवाजाही को नियंत्रित करने बारे हिमाचल सरकार के अनुरोध पर विचार कर रही है।