30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi पर बढ़ सकता है कोरोना का खतरा, इन राज्यों ने उठाए सख्त कदम

Holi पर कोरोना वायरस बढ़ने का खतरा, कई राज्यों ने की तैयारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Mar 2021, 1:02 PM IST

Coronavirus in India

होली पर मंडराया कोरोना बढ़ने का खतरा

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। वैक्सीनेशन अभियान के जोर पकड़ने के बाद भी कोविड-19 संक्रमण की नई लहर ने कई राज्यों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वहीं जानकारों की मानें तो होली पर कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा मंडरा रहा है।

यही वजह है कि कई राज्य इसको लेकर पहले से ही अलर्ट हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार भी कोरोना के बढ़ते नए मामलों को लेकर सतर्क हो गई है। पीएम मोदी के राज्यों के मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद कोरोना गाइडलाइन के पालन के सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Mata Vaishno Devi के लिए इस दिन से शुरू हो रहीं विशेष ट्रेनें, इन राज्य के लोगों के मिलेगा फायदा

इसलिए बढ़ा खतरा
होली के मौके पर शहरों में रहने वाले लोग अपने होमटाउन लौट रहे हैं। ऐसे में होली में कोरोना के संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। जानकारों की मानें तो होली पर बड़े कदम या सावधानी नहीं बरती गई तो ये लापरवाही कोरोना के सुपर स्प्रेडर का कारण बन सकती है।

दिल्ली में आपात बैठक
राजधानी दिल्ली की बात रें तो यहां सीएम केजरीवाल ने पहले ही सूखी होली मनाने की अपील राजधानीवासियों से की है। इसके साथ ही राजधानी में कोरोना संबंधी नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

इसके तहत मास्क ना पहनने वालों के चालान कटना भी शुरू हो गए हैं। यही नहीं बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री ने आपात बैठक भी बुलाई है।

बिहार में होली समारोह पर रोक
बिहार में भी कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच नीतीश सरकार ने होली के दौरान सार्वजनिक समारोह पर रोक लगा दी है। यही नहीं बिहार आनेवाले यात्रियों पर सरकार की खास नजर होगी।

सभी यात्रियों की रेलवे स्टेशनों, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर ही रैंडम कोरोना जांच की जाएगी। इसके अलावा राजधानी पटना में 6 क्वारंटीन सेंटर दोबारा शुरू कर दिए गए हैं।

यूपी में कई जिलों में धारा 144 लागू
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच होली से पहले ही उत्तर प्रदेश सरकार ने भी बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी है। इसके तहत किसी भी स्थान पर समूह में लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही योगी सरकार नाइट कर्फ्यू जैसे सख्त कदम भी उठा सकती है।

प्रदेश में अलग से फोकस सैम्पलिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान 27 मार्च तक चलेगा। वहीं कोरोना नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ेंः Weather Update: देश के कई राज्यों में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन इलाकों में लू बढ़ा सकती

महाराष्ट्र में लॉकडाउन की तैयारी
कोरोना ने मामलों का सबसे ज्यादा खतरा महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि यहां उद्धव सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है।

वहीं होली से पहले सरकार ने कई जिलों में नाइट कर्फ्यू और लॉकडाउन लगा दिया है। जबकि लोगों को चेतावनी दी जा रही है कि अगर कोरोना मानदंडों का पालन नहीं किया गया तो सरकार लॉकडाउन लगाने पर मजबूर हो जाएगी।

महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 23,179 नए मामले सामने आए जो 2021 में एक दिन में दर्ज किए गए सबसे अधिक मामले हैं।