अदालत ने फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय से चिदंबरम की अग्रिम जमानच याचिका पर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई के लिए पांच जून अगली तारीख निर्धारित की है। पी चिदंबरम की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल और अभिषेक मनु सिंघवी अदालत में पेश हुए। कपिल सिब्बल ने अपनी दलील में कहा कि अब तक सीबीआई को इस मामले में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने जानबूझ कर पी चिदंबरम को समन जारी किया है। वहीं अभिषेक मनु सिंघवी ने अपनी दलील में कहा कि इस मामले में चिदंबरम को फंसाने की साजिश चल रही है, इसलिए उन्हें गिरफ्तारी से राहत देते हुए अग्रिम जमानत भी दे दी जाय।