26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

COVID-19: लुधियाना में RPF के 14 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, पंजाब सरकारी की बढ़ी मुसीबत

पंजाब के लुधियाना में रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF के 14 जवान कोरोना पॉजिटिव मिले RPF जवानों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद पंजाब सरकार में हड़कंप मच गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 May 2020, 4:15 PM IST

COVID-19: लुधियाना में RPF के 14 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, पंजाब सरकारी की बढ़ी मुसीबत

COVID-19: लुधियाना में RPF के 14 जवान मिले कोरोना पॉजिटिव, पंजाब सरकारी की बढ़ी मुसीबत

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण ( coronavirus ) के बीच पंजाब के लुधियाना ( Ludhiana ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF के 14 जवान कोरोना पॉजिटिव ( Coronavirus Positive ) मिले हैं।

ये सभी जवान श्रमिक ट्रेन ( Labor special train ) में तैनात थे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ( Central Train ) ने अन्य राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए स्पेशल श्रमिक ट्रेनें शुरू की हैं।

इन ट्रेनों में RPF जवानों की तैनाती की गई है। RPF जवानों में कोरोना संक्रमण पाए जाने के बाद पंजाब सरकार में हड़कंप मच गया।

चूंकि पंजाब में पहले ही श्रद्धालुओं के कारण खलबली मची हुई है। ऐसे में रेलवे सुरक्षा बलों से जुड़ा मामला पंजाब सरकार के लिए नई मुसीबत बन सकता है।


Lockdown 3.0: बिहार से बेटी के इलाज के लिए आया परिवार दिल्ली में फंसा, लगाई मदद की गुहार

गौरतलब है कि देश में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए केंद्र सरकार ने 17 मई तक को देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया हुआ है।

ऐसे में देश के अलग—अलग राज्यों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर लॉकडाउन में फंस गए, जिनको वापस भेजने के लिए केंद्र सरकार ने श्रमिक स्पेशल ट्रनों का संचालन शुरू किया है।

केंद्र सरकार ने यह कदम राज्यों के अनुरोध के बाद उठाया है। ये ट्रेनें केवल प्रवासी मजदूर, छात्र, पर्यटक और तीर्थ यात्रियों के लिए ही खोली गईं हैं।

COVID-19: मुंबई में लॉकडाउन ने तोड़ी टैक्सी-ऑटोरिक्शा चालकों की कमर, घर वापसी को मजबूर

कोरोना संक्रमण रोकने को अहमदाबाद में अनोखी पहल, शॉपिंग को कैशलेस पेमेंट अनिवार्य

वहीं, भारतीय रेलवे ने सोमवार को कहा कि श्रमिक स्पेशल ट्रेन यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने के लिए अब अपने रूट पर तीन ठहराव पर रुकेंगी और पूरी क्षमता के साथ चलेंगी।

एक दिन पहले ही रेलवे ने घोषणा कर कहा था कि नई दिल्ली से कई शहरों में 12 मई से 15 जोड़ी वातानुकूलित ट्रेन चलाई जाएंगी।

रेलवे मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के टर्मिनेटिंग स्टेशन के अलावा रूट पर तीन स्टॉपेज होंगे।

इससे पहले इन ट्रेनों का अपने रूट पर एक भी स्टॉप नहीं था और अंतिम गंतव्य स्टेशनों पर ही इन्हें रुकना था।