26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना संक्रमण रोकने को अहमदाबाद में अनोखी पहल, शॉपिंग को कैशलेस पेमेंट अनिवार्य

कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र के बाद गुजरात में देखने को मिले अहमदाबाद ने हर तरह की शॉपिंग को पूरी तरह से डिजिटल करने का फैसला किया अहमदाबाद प्रशासन ने करेंसी नोट से होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए उठाया कदम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 May 2020, 9:08 PM IST

कोरोना संक्रमण रोकने को अहमदाबाद में अनोखी पहल, शॉपिंग को कैशलेस पेमेंट अनिवार्य

कोरोना संक्रमण रोकने को अहमदाबाद में अनोखी पहल, शॉपिंग को कैशलेस पेमेंट अनिवार्य

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। इस जानलेवा वायरस के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र के बाद गुजरात ( Gujarat ) में देखने को मिले हैं, जहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8,194 हो गई है। वहीं, कोरोना ( Corona ) की रोकथाम के लिए अहमदाबाद ( Ahmedabad ) प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। अहमदाबाद ने किसी भी तरह की शॉपिंग को पूरी तरह से डिजिटल करने का फैसला किया है। प्रशासन ने यह कदम करेंसी नोट ( Currency note ) से होने वाले संक्रमण को रोकने के लिए उठाया है।

भारत को दहलाने के लिए साथ आए लश्कर और दाऊद, साजिश में पाकिस्तान का हाथ

दरअसल, अहमदाबाद प्रशासन ने कोरोना वायरस से बचाव के लिए डिजिटल पेमेंट आधारित होम डिलिवरी सिस्टम को अपनाने का आदेश दिया है। गुजरात राज्य के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी राजीव कुमार गुप्ता ने आदेश जारी कर होम डिलीवरी के डिजिटल पेमेंट को अनिवार्य कर दिया है। 15 मई से शुरू होने वाले डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई सहित अन्य प्लेटफॉर्म्स को अपनाया जा सकता है। राजीव कुमार के आदेशानुसार होम डिलिवरी सर्विस में शामिल हर स्टाफ को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करके रखनी होगी।

मुख्यमंत्रियों से बोले पीएम कोरोना से गांवों को बचाना होगा, जानें मीटिंग की 10 बड़ी बातें

एडिशनल चीफ सेक्रेटरी के अलावा राजीव गुप्ता अहमदाबाद में कोरोना से जुड़े मामलों के इंचार्ज भी हैं। आपको बता दें कि अहमदाबाद में रविवार को कोरोना वायरस के 278 नए मरीजे मिले थे। यही वजह है कि गुजरात में तेजी से बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए अब गांधीनगर में भी पूरी तरह से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है।