नई दिल्ली। केंद्र सरकार की कोरोना से निपटने में त्वरित योजना को बड़ा झटका लगा है। हालांकि इसमें गलती चीन के एक कंपनी की है। ऐसा इसलिए कि कोरोना वायरस की जांच कर आधे घंटे में रिपोर्ट देने वाली 5 लाख विशेष किट की खेप भारत की जगह अमरीका पहुंच गई। जबकि केंद्र समेत कई राज्यों ने चीन की एक कंपनी को जांच किट का ऑर्डर दिया था। लेकिन निर्यातक व्यापारी ने माल अमरीका भेज दिया।