हेल्थ्स मिनिस्ट्री के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में #COVID-19 के 77,266 नए मामले सामने आए हैं और 1,057 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही देश में कुल पॉजिटिव मामलों ( Coronavirus Cases in India ) की संख्या 33,87,501 हो गई है। इनमें 7,42,023 सक्रिय मामले हैं। जबकि 25,83,948 कोरोना मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौट गए। अभी तक इस वायरस से मरने वालों की कुल संख्या 61,529 हैं।