28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Covid-19 : धनंजय मुंडे की कोरोना रिपोर्ट दूसरी बार आई पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों से की इस बात की अपील

Covid-19 : धनंजय मुंडे की कोरोना रिपोर्ट दूसरी बार आई पॉजिटिव, संपर्क में आने वालों से की इस बात की अपील

धनंजय मुंडे पहली बार जून 2020 में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना खुद ट्विट कर सभी को दी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 24 Mar 2021, 10:38 AM IST

dhananjay_munde

धनंजय मुंडे की कोरोना रिपोर्ट दूसरी आई पॉजिटिव।

नई दिल्ली। देशभर में जारी कोरोना वायरस संक्रमण के बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे की कोरोना रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आई है। धनंजय मुंडे ने इस बात की जानकारी ट्विट कर खुद सभी को दी है। इससे पहले जून 2020 में भी धनंजय मुंडे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

यह भी पढ़ें : Covid-19 : 24 घंटे में कोरोना के 47,262 मामले आए सामने, 275 की मौत

घबराने की बात नहीं

कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की सूचना मिलने के बाद धनंजय मुंडे ने ट्वीट कर बताया है कि मेरी कोरोना की रिपोर्ट दूसरी बार पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। अपने ट्विट में उन्होंने लिखा है कि घबराने की बात नहीं है। करोना संक्रमण के हल्के लक्षण हैं।

24 घंटे में आए 28, 699 मामले सामने

बता दें कि पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में कोरोना के 28,699 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण में मंगलवार को महाराष्ट्र में 132 लोगों की मौत हुई है। वहीं देशभर में कोरोना के 47,262 नए मामले सामने आए हैं।