26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविद – 19: Ambala मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करे स्वास्थ्य विभाग- अनिल विज

कोरोना जांच में अलग-अलग रिपोर्ट आने के बाद मामले ने पकड़ा तूल स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिठाई जांच प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 21 Apr 2020, 6:06 PM IST

500001900574_194830.jpg

नई दिल्ली। हरियाणा के अंबाला (Ambala ) में कोरोना वायरस ( coronavirus ) जांच मामले में घोर लापरवाही का मामला सामने आया है। एक साथ 4 मामले प्रकाश में आने के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विभागीय सचिव राजीव अरोड़ा को इस मामले की जांच कराने और दोषियों के खिफाल सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ( Health Minister Anil Vij ) ने कहा कि इस मामले में उन्होंने विभागीय सचिव से मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना टेस्टिंग का यह मामला घोर लापरवाही से जुड़ा है।

9 राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी, केरल में 72 दिन में दोगुने हो रहे हैं मरीज

दरअसल, यह मामला कोरोना टेस्टिंग (

corona Testing ) में घोर लापरवाही से जुड़ा है। अंबाला में 4 लोगों की कोरोना टेस्टिंग एक प्राइवेट लैब कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 24 घंटे के अंदर जब कोविद-19 की जांच सरकारी लैब में कराने पर टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई। उसके बाद से केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित एसआरएल लैब की विश्वसनीयता पर सवाल उठ खड़े हुए हैं। यह मामला तूल पकड़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग के सचिव राजीव अरोड़ा ने इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सीएमओ को सौंपी है।

कोटा से छात्रों की वापसी पर हेमंत सोरेन ने की पीएम मोदी से बात, कहा - एक देश में दो नियम

अंबाला के सीएम ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच उन्हें सौंपी गई हैै। इस मामले में संबंधित पक्षों व अस्पताल प्रशासन से जरूरी जानकारी हासिल करने के बाद रिपोर्ट स्वास्थय विभाग को भेज देंगे।