आपको बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 47,480 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अभी तक कोरोना का इलाज कराकर 24,385 लोग घर वापस लौट चुके हैं। जबकि 2415 लोगों की कोरोना वायरस की वजह से मौत हुई है। दूसरी तरफ रिकवरी रेट लगातार सुधर कर 31.73 प्रतिशत तक पहुंच गया है।