जहां तक उग्रवादी संगठनों की सक्रियता और आतंकियों की संख्या की बात है तो इसका जवाब यही है कि सेना न संख्या पर काम करती न अवधारणाओं पर। पिछले एक साल में, हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-तैयबा, अंसार गज़वत-उल हिंद और जैश-ए-मोहम्मद सहित सभी आतंकवादी तन्ज़ीमों के नेतृत्व को समाप्त कर दिया गया है। अब घाटी में आतंकी संगठन नेतृत्वहीन है।