27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली : 4 अस्पतालों का होगा विस्तार, खोले जाएंगे 58 मोहल्ला क्लीनिक

दिल्ली सरकार जल्द ही चार अस्पताओं का विस्तार करने जा रही है। इसके साथ-साथ वह नए 58 मोहल्ला क्लीनिक भी खोलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 16 Jul 2018, 7:51 PM IST

arvidn kejriwal

दिल्ली : 4 अस्पतालों का होगा विस्तार, खोले जाएंगे 58 मोहल्ला क्लीनिक

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने यहां के चार अस्पतालों का विस्तार करने और उनमें अधिक चिकित्सा सुविधा जोड़ने की योजना बनाई है। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में 58 नए मोहल्ला क्लीनिक स्थापित करने का भी प्रस्ताव है। अभी लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के आईसीयू में वर्तमान में लगभग 90 बेड हैं, जिसकी संख्या बढ़ाकर 500 से अधिक की जाएगी।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान: चुनावी रैली में आतंकी हमले से सैकड़ों की मौत, भारत ने की कड़ी निंदा

अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा लाभ पाने वाले अन्य अस्पतालों में डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल, गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल शामिल हैं, जिन्हें व्यय के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। एलएनजेपी के चिकित्सा निदेशक जे.सी. पासी ने बताया, 'एलएनजेपी अस्पताल इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानकों का पालन करेगा। प्रत्येक 12 बेडों के लिए एक आईसीयू बेड होगा।'

वहीं, उन्होंने बताया कि दुर्घटना वार्ड को 250 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से पुनर्निर्मित किया जाएगा। चिकित्सा, बाल चिकित्सा और मातृत्व विंग के लिए 700 करोड़ रुपए की लागत से एक नया ब्लॉक बनाया जाएगा।'प्रस्ताव पर व्यय के लिए मंजूरी मिलनी अभी बाकी है, जिससे मौजूदा 2,100 बेडों को चार हजार की संख्या में पहुंचाने में मदद मिलेगी।

वहीं, पश्चिम दिल्ली के रघुबीर नगर स्थित गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में 172.03 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से एक नया ब्लॉक बनाया जाएगा। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'इससे अस्पताल की बेड क्षमता 100 से बढ़ाकर 572 करने में मदद मिलेगी।' वही उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रोहिणी स्थित डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल के विस्तार और पुनर्निर्माण के लिए 194.91 करोड़ रुपए को भी प्रशासनिक मंजूरी दी गई है।

यह भी पढ़ें-दिल्ली : ससुराल में पंखे से लटकी हुई मिली महिला, पति गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि तीनों अस्पतालों में कार्य जल्द ही शुरू हो जाएगा, क्योंकि उन्हें व्यय मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि 58 नए मोहल्ला क्लीनिकों में से 52 दिल्ली जल बोर्ड स्थलों और बाकी के छह दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड की जमीनों पर बनाए जाएंगे।इन क्लीनिकों के लिए व्यवहार्यता अध्ययन चल रहा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को अधिकारियों और हितधारक विभागों को इस सप्ताह तक स्थलों का संयुक्त निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस सप्ताह के अंत तक नए स्थलों के प्रस्ताव को प्रस्तुत करने के लिए एक बैठक भी बुलाई है।