20 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Delhi : 24 घंटे में कोरोना के 7,546 नए मामले सामने आए, 98 की मौत

24 घंटे में 62,437 कोरोना टेस्ट। सीएम केजरीवाल ने सभी से सहयोग की अपील की।
less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus

दिल्ली में 62,437 लोगों के हुए कोरोना टेस्ट।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,546 नए मामले सामने आए हैं। गुरुवार को कोरोना संक्रमण से दिल्ली में 98 लोगों की मौत की भी सूचना है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 62,437 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए।

सर्वदलीय बैठक में केजरीवाल बोले - ये राजनीति के बदले सेवा का समय, बीजेपी ने लगाए बदइंतजामी के आरोप

सीएम ने की सभी से सहयोग की अपील

बता दें कि गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवल ने कोरोना वायरस संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में सभी दलों के नेता शामिल हुए। सीएम केजरीवाल ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि इस समय हम लोगों को मिलकर कोरोना से लोगों को राहत दिलाने की काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि ये समय राजनीति के बजाय सेवा का है। दूसरी तरफ बीजेपी और कांग्रेस ने दिल्ली सरकार पर कोरोन नियंत्रण में बदइंतजामी का आरोप लगाया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग