10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेवाड़ी गैंगरेप मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सीएम खट्टर का मांगा इस्तीफा

शनिवार को केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि "खट्टर (साहेब) को इस्तीफा देना चाहिए। जनता ईमानदार सरकार चाहती है।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 15 Sep 2018, 9:53 PM IST

रेवाड़ी गैंगरेप मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सीएम खट्टर की मांगा इस्तीफा

रेवाड़ी गैंगरेप मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सीएम खट्टर की मांगा इस्तीफा

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के रेवाड़ी में गैंगरेप मामले को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीएम मनोहरलाल खट्टर से इस्तीफे की मांग की है। शनिवार को केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए कहा कि "खट्टर (साहेब) को इस्तीफा देना चाहिए। जनता ईमानदार सरकार चाहती है।" बता दें कि इस मामले को लेकर हरियाणा राज्य पुलिस की ओर से मामला दर्ज करने और जांच शुरू करने से मना करने की खबरें आने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को ट्वीट करते हुए यह मांग की है। केजरीवाल ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करने में संवेदनहीनता का परिचय दिया और जांच में देरी की, जिससे दुष्कर्मियों के लिए भागना आसान हो गया।

पीड़िता के परिजनों ने 12 लोगों पर लगाया है आरोप

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा की स्थिति में न होने के बावजूद पीड़िता को पुलिस में अपना बयान दर्ज करने के लिए शुक्रवार को कनिना तक की यात्रा करनी पड़ी। रिपोर्ट के अनुसार, "इसके बावजूद दर्ज मामले में सिर्फ तीन लोगों के नाम दर्ज हैं, जबकि पीड़िता के परिजनों ने 12 लोगों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने कर्मियों की कमी का हवाला देते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने से भी मना कर दिया। उनके दावे के अनुसार पुलिसकर्मी महेंद्रगढ़ में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में तैनात थे।"

रेवाड़ी गैंगरेप: राष्ट्रीय महिला आयोग ने दिखाई सख्ती, जांच के लिए एक टीम को किया रवाना

ये है पूरा मामला

आपको बता दें कि 19 वर्षीय छात्रा के साथ यह घटना उस समय घटी जब वह कोचिंग के लिए घर से निकली थी। कोचिंग के लिए जैसे ही छात्रा महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पहुंची, तो वहां पहले से ही मौजूद गांव के तीन युवकों ने उसको खींचकर अपनी कार में बैठा लिया। फिर इसके बाद वो छात्रा को 40 किलोमीटर दूर स्थित एक मकान में ले गए। यहां 12 लोग घंटों तक छात्रा के साथ दरिंदगी करते रहे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने फिर से पीड़िता को उठाकर कार में डाल लिया और फिर उसी बस स्टैंड पर फेंक कर फरार हो गए। यहां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि तीनों आरोपी छात्रा के गांव के ही थे और पीड़िता के परिवार से अच्छी तरह परीचित थे।