29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में तापमान बढ़ने की अनुमान, आने वाले दिनों में 40 से 41 डिग्री तक जा सकता है पारा

सनबर्न और लू लगने खतरा हो सकता है। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को गर्मी से बचने के का प्रयास करना चाहिए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 28 Apr 2021, 1:39 AM IST

summer in Delhi

summer in Delhi

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में गर्मी ने सितम ढहाना शुरू कर दिया है। सोमवार को दिल्ली का पारा 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। मौसम विभाग के अनुसार अब दिल्ली का पारा दिन पे दिन बढ़ता जाएगा।

एक अनुमान के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस पूरे सप्ताह दिल्ली और उसके आसपास के कई हिस्सों में चिलचिलाती गर्मी और लू का एहसास किया जाएगा।

Read More: चीन के विशेषज्ञों का सबसे बड़ा खुलासा, चीनी कोरोना वैक्सीन को बताया दुनिया में सबसे असुरक्षित

सनबर्न और लू लगने खतरा

लॉकडाउन के बावजूद अगर बेहद आवश्यक काम को लेकर बाहर निकलना पड़े तो ऐसे लोगों को पूरी बाजू के कपड़ों का उपयोग करना चाहिए। ऐसा न करने पर सनबर्न और लू लगने खतरा हो सकता है। कोरोना महामारी के दौरान लोगों को गर्मी से बचने के का प्रयास करना चाहिए।

मई के पहले सप्ताह तक गर्मी बढ़ती जाएगी

मौसम विभाग का कहना है कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह से लेकर मई के पहले सप्ताह तक गर्मी बढ़ती जाएगी। इस दौरान राजधानी दिल्ली में आसमान साफ होगा। हर दिन दिल्ली का पारा कम होने की बजाय ऊपर की ओर जाएगा।

Read More: COVID-19: महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, एंबुलेंस में 22 शव भरकर श्मशान पहुंची एंबुलेंस

तापमान 16 से 40 डिग्री सेल्सियस तक

सोमवार को दिल्ली का तापमान 16 से 40 डिग्री सेल्सियस तक था। मंगलवार को तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। इस दौरान पारा 17 से 41 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इसी तरह से अगले कई दिनों तक भी मौसम में गर्मी बरकरार रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग