आपको बता दें अबतक पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक कथक सम्राट पुलकित महाराज जब भी दिल्ली से बाहर किसी दूसरे राज्य में जाता था तो वह केंद्र सरकार की ओर से राज्य सरकार को एक फर्जी मेल भेजता था। इस मेल मे बताता था कि राष्ट्रपति सम्मानित देश के जाने-माने कथक सम्राट उनके यहां आने वाले हैं। इसलिए उन्हें राज्य अतिथि की तरह ही वीआइपी सुविधाएं दी जाएं। राज्य के संबंधित अधिकारी उसे सही मानकर सभी सुविधाएं उन्हें उपलब्ध कराते थे। पुलिस को पता चला है कि आरोपी ने इस तरह से कई बार फायदा उठा चुका है। पुलकित महाराज पर आरोप है कि वह अपने आगे-पीछे सरकारी सुरक्षा लेकर बड़े ही शान से घूमता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कथक सम्राट केन्द्र सरकार, राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री कार्यालय में ऊंची पकड़ का दावा करता था। इसके लिए वह राष्ट्रपति से सम्मानित होने की फोटो भी दिखाता था। साथ ही वह प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और अन्य कई बड़े नेताओं के साथ अपनी फोटो दिखाकर अपनी धाक जमाता था। बता दें कि दिल्ली से सटे साहिबाबाद में कथक सम्राट पुलकित महाराज डांस अकादमी चलाते हैं।