चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, एक सर्वे में 700 व्यापारिक संगठनों ने हिस्सा लिया, जिसमें से करीब 500 ने लॉकडाउन बढ़ाए जाने की बात कही। इस सर्वे में कश्मीरी गेट, चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, सदर बाजार, खारी बावली, करोल बाग, कमला नगर, राजौरी गार्डन, नेहरू प्लेस, साउथ एक्स और शाहदरा के कारोबारी शामिल रहे।