28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Delhi Metro: पिंक लाइन के चार स्टेशन 12 से 15 जुलाई तक रहेंगे बंद, इस कारण रोकनी पड़ीं सेवाएं

Delhi Metro: पिंक लाइन के चार स्टेशन 12 से 15 जुलाई तक रहेंगे बंद, इस कारण रोकनी पड़ीं सेवाएं

दिल्ली मेट्रो के बयान के अनुसार इस दौरान कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। IP एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी और मयूर विहार फेज-1 से मयूर विहार पॉकेट-1 तक सेवाएं बाधित होंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 11 Jul 2021, 9:04 PM IST

pink line metro

pink line metro

नई दिल्ली। मेट्रो की पिंक लाइन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। पिंक लाइन के चार स्टेशन पर 12 जुलाई से 15 जुलाई 2021 तक मेट्रो सेवाओं को बंद करा जाएगा। इसकी पुष्टि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन यानी डीएमआरसी (DMRC) ने की है।

ये भी पढ़ें: संजय राउत ने स्टेन स्वामी की मौत को बताया हत्या, पूछा - क्या 84 साल का व्यक्ति मोदी सरकार गिरा सकता है?

कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे

पिंक लाइन पर मयूर विहार पॉकेट-1 से त्रिलोकपुरी के बीच सेक्शन पर ओवरहेड इक्विपमेंट (Overhead Equipment -OHE) को जोड़ने की कवायद चल रही है। यह अभी तक नहीं खुला है। दिल्ली मेट्रो के बयान के अनुसार इस दौरान कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे।

पिंक लाइन पर मेट्रो सर्विस

इन दौरान पिंक लाइन पर मजलिस पार्क (Majlis Park) से मयूर विहार (Mayur Vihar) फेज-1 सेक्शन और आईपी एक्सटेंशन से मौजपुर-शिव विहार सेक्शन तक मेट्रो सेवाएं रोज की तरह चलती रहेंगी। मयूर विहार पॉकेट-1 और त्रिलोकपुरी-संजय झील मेट्रो स्टेशनों के बीच OHE इंटरलिंकिंग का काम मुख्य रूप से जारी है। ऐसे में सोमवार से गुरुवार तक IP एक्सटेंशन से त्रिलोकपुरी और मयूर विहार फेज-1 से मयूर विहार पॉकेट-1 तक मेट्रो सेवाएं नहीं मिल पाएंगी।

असम: CM हेमंत बिस्वा सरमा ने की बड़ी घोषणा, कोरोना से मरने वाले लोगों की पत्नियों को मिलेंगे 2.5 लाख रुपये की मदद

इस बीच मंडावली पश्चिम, विनोद नगर, पूर्वी विनोद नगर मयूर विहार फेज-2, त्रिलोकपुरी और मयूर विहार पॉकेट-1 स्टेशन बंद होंगे। इन दिनों टर्मिनल स्टेशनों मयूर विहार फेज-1 और IP एक्सटेंशन के बीच आखिरी मेट्रो का समय पहले जैसा होने वाला है। पिंक लाइन मेट्रो में इस दौरान कई फेरबदल की घोषणा होती रहेगी। 16 जुलाई से दोबारा से सभी सेवाओं को सामान्य कर दिया जाएगा।