नई दिल्ली। राजधानी में पुनर्विकास के नाम पर हजारों पेड़ काटने को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यह पनपते आक्रोश का ही नतीजा है कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आम नागरिकों के साथ ही कलाकार, पर्यावरणविद् और गणमान्य लोग भी पेड़ कटान के विरोध में सड़कों पर उतर आए। रविवार को राजधानी के सरोजिनी नगर इलाके में लोगों का भारी हुजूम उमड़ आया। यहां हाथ में तख्ती लेकर न केवल लोगों ने पेट कटान का विरोध किया, बल्कि एक बार फिर से चिपको आंदोलन की याद भी दिला दी। बता दें कि दिल्ली में पुनर्विकास के नाम पर 16,500 पेड़ काटे जाने हैं। जिसके विरोध में शनिवार को भी लोगों ने पेड़ों से चिपककर विरोध प्रदर्शन किया था।