30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए अभी नहीं खुलेंगे स्कूल – सीएम अरविंद केजरीवाल

    अंतरराष्ट्रीय रुझानों के मुताबिक कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने वाली है। इसलिए टीकाकरण होने तक बच्चों को जोखिम में नहीं डालेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 15 Jul 2021, 6:04 PM IST

cm arvind kejriwal

नई दिल्ली। गुरुवार को मीडिया की ओर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहर के स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की अभी कोई योजना नहीं है। वह इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या दिल्ली सरकार स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू करने की योजना बना रही है, जैसा हरियाणा, यूपी व अन्य पड़ोसी राज्यों में किया जा रहा है।

Read More: केजरीवाल की मांग, इस बार डॉक्टरों को मिले 'भारत रत्न', कोरोना में जान गंवाने वाले योद्धाओं को सच्ची श्रद्धांजलि

इसके अलावा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रुझानों के मुताबिक कोरोना महामारी की तीसरी लहर आने वाली है। इसलिए हम पूरी आबादी का टीकाकरण होने तक बच्चों को जोखिम में नहीं डालेंगे।

टीसी न होने पर भी मिलेगा एडमिशन

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि निजी स्कूलों से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को स्थानांतरण प्रमाण-पत्र उपलब्ध न होने पर प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जा सकता। डिप्टी सीएम ने कहा कि कई छात्रों के परिजन मेरे पास आए कि वे कई कारणों से अपने बच्चों को निजी स्कूल से निकालकर दिल्ली सरकार के स्कूलों में प्रवेश दिलाना चाहते हैं, लेकिन उनके पास मौजूदा स्कूल से मिली टीसी नहीं है। इसलिए सरकार ने यह फैसला लिया है कि टीसी उपलब्ध न होने के चलते ऐसे किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश देने से इनकार नहीं किया जाएगा।

Read More: दिल्लीवासियों को नि:शुल्क योग सिखाएगी केजरीवाल सरकार

24 घंटे में कोरोना से एक की मौत

इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 72 नए मामले सामने आए। इस दौरान एक मरीज की मौत होने की भी सूचना है। जबकि पिछले 24 घंटे में 88 लोग कोरोना को मात देने में भी सफल हुए हैं। अब दिल्ली में 671 एक्टिव मामले हैं।

Read More: केजरीवाल सरकार की बढ़ी मुश्किल, SC की ऑडिट कमेटी ने माना जरूरत से 4 गुना ज्यादा मांगी गई थी ऑक्सीजन