गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस और अन्य विश्वस्त सूत्रों द्वारा दी गई रिपोर्ट के बाद पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव से कई पुलिस ऑफिसर को लेकर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि 24 फरवरी को जब भजनपुरा, चांद बाग़, करावल नगर, सम्राट गली, गोकुलपुरी में हिंसा भड़क रही थी उस वक्त वहां स्पेशल अतिरिक्त सीपी रैंक के कुछ ऑफिसर और डीसीपी और पुलिस बल के साथ मौजूद थे।