Hindi News / Miscellenous India / पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर ठिठुरी दिल्ली, कम विजिबिलिटी की वजह से 22 ट्रेन लेट
पहाड़ों पर बर्फबारी से फिर ठिठुरी दिल्ली, कम विजिबिलिटी की वजह से 22 ट्रेन लेट
देश के पहाड़ी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में एक बार फिर ठिठुरन बढ़ा दी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समूचा उत्तर भारत शीत लहर और घने कोहरे की चपेट में आ गया
दिल्ली में चल रही सर्द हवाओं ( Cold Wave ) के बीच सुबह का तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में घने कोहरे ( dense fog ) की वजह से दृष्यता 50 मीटर से भी कम दर्ज की गई।
वहीं घने कोहरे और कम दृश्यता का सीधा असर यातायात पर पड़ता दिखाई दे रहा है। दृश्यता कम ( Low Visibility ) होने की वज से दिल्ली की ओर से आने वाले 22 टेनें अपने निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।
देरी से चलने वाली ट्रेनों में अमृतसर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस भी शामिल है।