
जम्मू-कश्मीर: बर्फबारी की वजह से अंधेरे में डूबी घाटी, यातायात भी ठप
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी शुरू हो गई है। बर्फबारी की वजह से घाटी सफेद रंग की चादर में लिपटा नजर आ रहा है। वहीं, भारी बर्फबारी की वजह से बड़े पैमाने पर बिजली कटौती हुई, जिसकी वजह से शनिवार को घाटी अंधेरे में डूबा रहा। प्रशानस ने बताया कि कश्मीर में बर्फबारी जारी है। लगातार हो रहे स्नो फॉल की वजह से घाटी के लोगों को बिजली की समस्या का सामना करना पड़र रहा है। बता दें कि साल 2009 के बाद घाटी में नवंबर में पहली बार बर्फबारी हुई है।
कश्मीर के चीफ इंजीनियर (इलेक्ट्रिक मेन्टेनेंस) हशमत काजी ने कहा कि बिजली की आपूर्ति लाइनों पर पेड़ों की शाखाएं गिरने के चलते यह समस्या उत्पन्न हुई है। काजी ने कहा, 'ट्रांसमिशन लाइनों में व्यवधान के कारण आमतौर पर 1300 मेगावाट होने वाली बिजली आपूर्ति अब 80 मेगावाट तक आ गई है।' उन्होंने कहा कि बिजली विकास विभाग की पूरी टीम ट्रांसमिशन लाइनों और ग्रिड स्टेशनों की बहाली पर काम कर रही है।
उड़ानें और सड़क मार्ग संपर्क बंद
वहीं, कश्मीर और देश के अऩ्य हिस्सों के बीच उड़ानें और सड़क मार्ग संपर्क भी बंद रहा। खराब दृश्ता के चलते शनिवार दोपहर से श्रीनगर हवाईअड्डे से सभी उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि जवाहर सुरंग क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। बर्फबारी ने श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड को भी बंद कर दिया है जो घाटी को लद्दाख क्षेत्र और जम्मू संभाग के राजौरी जिले से जोड़ता है। अंतर जिला परिवहन भी प्रभावित हुआ क्योंकि सड़कों पर बर्फ होने के चलते फिसलन की स्थिति बन गई।
Updated on:
04 Nov 2018 11:29 am
Published on:
04 Nov 2018 11:29 am
