7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूकंप के झटकों से हिला अंडमान निकोबार द्वीप समूह, मची अफरा-तफरी

द्वीप समूह अंडमान निकोबार में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह मध्यम तीव्रता का भूकंप था और किसी तरह के किसी नुकसान की खबर सामने नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र के अनुसार द्वीप समूह में सुबह 6.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 22 May 2019, 9:07 AM IST

Earthquake

भूकंप के झटकों से हिला अंडमान निकोबार द्वीप समूह, किसी नुकसान की खबर नहीं

नई दिल्ली। द्वीप समूह अंडमान में बुधवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि यह मध्यम तीव्रता का भूकंप था और इससे किसी तरह के किसी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र की ओर से बताया गया कि द्वीप समूह में सुबह 6.09 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अंडमान द्वीप रहा। आपको बता दें कि अंडमान निकोबार द्वीपसमूह अति संवेदनशील क्षेत्र है। यहां प्राय भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

कश्मीर: कुलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरा, गोलीबारी में 2 आतंकी ढेर

पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने की चुनाव आयोग की तारीफ, शानदार तरीके चुनाव कराने की कही बात

भूकंप के दो झटके महसूस किए गए

इससे पहले मंगलवार को निकोबार द्वीप समूह में भूकंप की खबर सामने आई थी। यहां मंगलवार देर रात दो बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.5 मापी गई थी। हालांकि भूकंप के झटकों में अभी तक किसी तरह नुकसान की खबर नहीं मिली है। गौरतलब है इससे पहले शुक्रवार को भी निकोबार द्वीप समूह में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे।

एग्जिट पोल के बाद प्रियंका गांधी की पहली प्रतिक्रिया, कार्यकर्ताओं से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

पहला झटका रात 11:59 बजे लगा

उस समय लोगोें को भूकंप का पहला झटका रात 11:59 बजे तब लगा जब वो घरों में सो रहे थे। जबकि दूसरा झटका 12.35 बजे महसूस हुआ। दोनों भूकंपों की तीव्रता क्रमश: 4.5 और 4.9 मापी गई।