11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिल्ली-मुंबई में हवाला रैकेट के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा, 700 करोड़ के कथित लेनदेन का मामला

ईडी की यह कार्रवाई दुबई के हवाला कारोबारियों, रत्नों के कारोबारी पंकज कपूर और उसके सहयोगियों के बीच हुए 700 करोड़ रुपए के कथित लेनदेन को लेकर की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 19 Sep 2018, 12:17 AM IST

d

दिल्ली-मुंबई में हवाला रैकेट के 11 ठिकानों पर ईडी का छापा, 700 करोड़ के कथित लेनदेन का मामला

नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने अंतरराष्ट्रीय हवाला रैकेट पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली और मुंबई में 11 ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान ईडी ने 29.19 लाख रुपए बरामद किए गए। वहीं कई अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि भी जब्त किए गए। दुबई से चल रहे इस हवाला रैकेट में भारतीय कारोबारी पंकज कपूर का नाम सामने आया है।

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तानः आईएस के 26 आतंकी गिरफ्तार, मुहर्रम पर्व पर रच रहे थे हमले की साजिश

700 करोड़ के कथित लेनदेन का है मामला

ईडी की यह कार्रवाई दुबई के हवाला कारोबारी, रत्नों के कारोबारी पंकज कपूर और उसके सहयोगियों के बीच हुए 700 करोड़ रुपए के कथित लेनदेन को लेकर की जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह लेनदेन कपूर की कंपनी राधिका जेम्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया है।

यह भी पढ़ेंः असम- सीएम बिप्लब देब ने रिमोट के जरिए अगरतला में इंक्यूबेशन केंद्र का किया उद्धाटन

जब्त दस्तावेजों में मिली अहम जानकारियां

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ईडी की कार्रवाई के दौरान जब्त दस्तावेजों में हवाला लेनदेन से जुड़ी कई अहम जानकारियां दर्ज हैं। इसके साथ ही करीब 150 शेल कंपनियों के स्टांप भी जब्त किए गए। प्रवर्तन निदेशालय के मुताबिक फिलहाल जांच टीम इन दस्तावेजों की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ेंः देहरादून- बोर्डिंग स्कूल में 10वीं छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, स्कूल पर गर्भपात की कोशिश का आरोप

...ऐसे हुई घपलेबाजी!

यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा), 1999 के तहत की जा रही है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने भारत में नकद पैसे जुटाए और उनसे आयात किए गए हीरों का भुगतान किया। बताया जा रहा है कि इस मामले में ईडी ने दो चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और एक कस्टम हाउस एजेंट के दफ्तरों में भी छापेमारी की गई है। ये वो लोग हैं जिन्होंने शेल कंपनियां बनाने, खातों की देखरेख और कस्टम विभाग के जरिये कपूर की मदद की थी।

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान- चुनाव में 'धांधली' के आरोपों की जांच पर सरकार-विपक्ष सहमत