31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Encounter In Pulwama: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच पुलवामा में मुठभेड़, जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी ढेर

Encounter In Pulwama सुरक्षा बलों ने त्राल में जंगल के ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान के तहत मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया, दो दिन में पांच आतंकियों का सफाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 21 Aug 2021, 10:12 AM IST

Encounter In Pulwama

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu Kashmir ) के पुलवामा (Pulwama District) में ( Encounter In Pulwama ) सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना के जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है।
शनिवार को हुए इस एनकाउंटर में जवानों ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकियों को मार गिराया है।

अधिकारियों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल में जंगल के ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी और तलाशी अभियान (Search operation) चलाया। खुद को घिरता हुआ देखकर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया।

दो दिन में सेना के जवानों ने कुल पांच आतंकियों को मार गिराया है। एक दिन पहले शुक्रवार को हिजबुल के दो आतंकियों को भी मार गिराया था।

यह भी पढ़ेंः Rajouri Encounter: जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक आतंकी ढेर, मुठभेड़ में सेना का अधिकारी भी शहीद

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। त्राल के जंगल वाले इलाके में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकी मारे गए हैं। जम्मू कश्मीर पुलिस ने ये जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि अभी अन्य आतंकवादियों की तलाश की जा रही है।

घाटी से आतंक के सफाए के लिए चलाए जा रहे सुरक्षा बलों के संयुक्त ऑपरेशन के बीच आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली। इसके तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के नागबेरान त्राल के वन क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

20 अगस्त को हिजबुल के दो आतंकी मार गिराए
इससे एक दिन पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में ही सेना के जवानों ने आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकियों को मार गिराया था।

यह भी पढ़ेंः India Russia Deal: रूस से 70 हजार AK-103 राइफल्स खरीदेगा भारत, नवंबर तक आने की उम्मीद

ये दोनों आतंकवादी लोगों की हत्याओं के लिए जिम्मेदार एक दस्ते का हिस्सा थे। पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबलों ने पुलवामा जिले के पम्पोर इलाके के खू में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और वहां तलाशी अभियान चलाया।

आतंकियों को इस दौरान आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा गया, लेकिन इन आतंकियों ने संयुक्त तलाशी दल पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई। इसमें दो हिजबुल के आतंकी मार गिराए गए।