24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान आंदोलन: BJP नेता ने कृषि मंत्री पर साधा निशाना, कहा- सिर पर चढ़ गया है सत्ता का अहंकार

HIGHLIGHTS Farmers Protest: भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा ( BJP Leader Raghunandan Sharma ) ने किसानों की मांग का समर्थन करते हुए कृषि मंत्री नरेद्र तोमर पर जमकर निशाना साधा है। रघुनंदन शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवाद को मजबूत करने की दिशा में कृषि मंंत्री को काम करना चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 6 Feb 2021, 7:22 PM IST

narendra-singh-tomar.jpg

Farmer Protest: BJP Leader Raghunandan Sharma Support And Targeted Agriculture Minister Narendra Tomar

नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों ( Farms law ) को वापस किए जाने की मांग को लेकर बीते 72 दिनों से अधिक समय से किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं विपक्षी दल भी किसानों का साथ देते हुए सरकार को लगातार घेर रहे हैं।

पर किसान आंदोलन को अब भाजपा के नेता भी समर्थन करने लगे हैं और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ( Narendra Singh Tomar ) को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पुराने कार्यकर्ता और भाजपा नेता रघुनंदन शर्मा ( BJP Leader Raghunandan Sharma ) ने किसानों की मांग का समर्थन करते हुए नरेद्र तोमर पर जमकर निशाना साधा है।

किसान आंदोलन: ट्वीट कर Mukesh Khanna ने साधा रिहाना, मिया खलीफा, और ग्रेटा पर निशाना, बोलें- 'करोड़ों कमाने वाले क्या जानें किसानों का दर्द'

शर्मा ने कहा कि कृषि मंत्री के सिर पर सत्ता का अहंकार चढ़ गया है। मध्यप्रदेश से भाजपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य रह चुके रघुनंदन शर्मा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपनी भड़ास निकाली और कृषि मंत्री को कुछ सुझाव भी दिए। उन्होंने लिखा कि राष्ट्रवाद को मजबूत करने की दिशा में कृषि मंंत्री को काम करना चाहिए।

कांग्रेस की गलत नीतियां लागू करनाहमारे हित में नहीं: शर्मा

रघुनाथ शर्मा ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा कि नरेंद्र तोमर जी आपका इरादा किसानों की मदद करने का हो सकता है, लेकिन यदि वे खुद अपना भला नहीं चाहते हैं तो आपकी कोशिश और ऐसी भलाई का क्या औचित्य है।

उन्होंने आगे कहा कि आप सरकार में सहयोगी व सहभागी हैं। आज की राष्ट्रवादी सरकार बनने तक पिछले 100 वर्षों में हजारों राष्ट्रवादियों ने अपनी जीवन और यौवन को खपाया है। अब आपको आज ये भ्रम हो गया है कि जो सत्ता का अधिकार प्राप्त है वह आपके मेहनत का फल है। सत्ता का अहंकार जब चढ़ता है तो वह नदी, पहाड़ या पेड़ की तरह नहीं दिखाई देता बल्कि अदृश्य होता है जो कि अभी आपके सिर पर चढ़ गया है।

किसान आंदोलन को अब ऑस्कर विनर अमेरिकी एक्ट्रेस Susan Sarandon का मिला साथ, कही बड़ी बात

रघुनाथ शर्मा ने आगे तीखे अंदाज में लिखा कि कांग्रेस की गलत नीतियों को हम लागू करें, यह हमारे विचारधारे के हित में नहीं है। आप प्राप्त दुर्लभ जनाधार को क्यों खो रहे हैं? बूंद-बूंद से घड़ा खाली होता है और जनमत के साथ भी यही है। उन्होंने लिखा कि आप राष्ट्रवाद को शक्तिशाली बनाने में अपने संवैधानिक शक्ति का इस्तेमाल करें, अन्यथा हमें बाद में पछताना न पड़े।