दूसरी ओर, योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा ने असदुद्दीन ओवैसी को फटकार लगाते हुए कहा था कि ओवैसी और उनकी पार्टी देश में नफरत फैला रही है। इनके मंच का इस्तेमाल देश विरोधी नारों और गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इसी से इनका मकसद स्पष्ट हो जाता है। उन्होंने मांग की कि देश को तोड़ने वालों के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए और पार्टी को बैन किया जाना चाहिए।