6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग में बाल-बाल बचा जेएनयू छात्र उमर खालिद, कन्हैया ने कहा- ये आवाज दबाने की कोशिश

राजधानी स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के पास फायरिंग हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक उमर खालिद को धक्का मारकर गोली चलाई गई है।
2 min read
Google source verification
Khalid

फायरिंग में बाल-बाल बचा जेएनयू छात्र उमर खालिद, कन्हैया ने कहा- ये आवाज दबाने की कोशिश

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में रिसर्च कर रहे उमर खालिद पर दिल्ली में फायरिंग करने का मामला सामने आया है। यह घटना राजधानी स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब के पास हुई है। एक चश्मदीद के हवाले से लिखी गई रिपोर्ट के मुताबिक उमर खालिद को धक्का मारकर गोली चलाई गई है। हालांकि दिल्ली पुलिस के मुताबिक इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी है।

पिस्तौल छोड़कर भाग निकला हमलावर

पुलिस ने घटनास्थल से पिस्तौल भी बरामद की है। बताया जा रहा है कि हमलावर के हाथ से पिस्तौल गिर गई थी और वह फरार हो गया। मौके पर मौजूद एक शख्स ने बताया कि उमर खालिद उनके साथ एक कार्यक्रम में था। जब हम एक चाय के स्टॉल पर थे तभी सफेद शर्ट पहने एक शख्स पास आया उसने पहले धक्का मारा फिर फायरिंग कर दी।

उमर खालिद के पास से निकली गोली

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा, 'धक्का लगने की वजह से उमर खालिद गिर गया और गोली उसके पास से निकल गई। हमने उसको पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसने हवा में कई बार फायरिंग और वह भागने में कामयाब हो गया।' अब तक आरोपियों के संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ेंः कॉमरेड सोमनाथ का पार्थिव शरीर नहीं जलाया जाएगा, जिंदा रहते ही कर दिया था देहदान

यह आवाज दबाने की कोशिशः कन्हैया कुमार

गौरतलब है कि उमर पर जेएनयू परिसर में देश विरोधी नारेबाजी करने का भी आरोप लगा था। इस मामले में देशभर में जमकर बवाल हुआ था और कुछ वीडियो भी वायरल हुए थे। उस विवादास्पद कार्यक्रम में उमर के साथी रहे विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने उमर पर हुए इस हमले को आवाज दबाने की कोशिश करार दिया।

यह भी पढ़ेंः एक राष्ट्र, एक चुनाव के समर्थन में उतरी भाजपा, विधि आयोग को लिखा पत्र