29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब दा के बेटे अभिजीत मुखर्जी बोले – उनकी सेहत में हुआ सुधार, वह जल्द हमारे बीच वापस होंगे

डॉ. प्रणब मुखर्जी ( Dr. Pranab Mukherjee ) मस्तिष्क की सर्जरी के बाद से वह वेंटिलेटर पर हैं। पूर्व राष्ट्रपति बेटे अभिजीत मुखर्जी ( Abhijeet Mukherjee ) के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पहले से काफी बेहतर हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 16 Aug 2020, 4:20 PM IST

Pranab Mukherjee

डॉ. प्रणब मुखर्जी ( Dr. Pranab Mukherjee ) मस्तिष्क की सर्जरी के बाद से वह वेंटिलेटर पर हैं।

नई दिल्ली। देश के पूर्व राष्ट्रपति व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रणब मुखर्जी (Former President Pranab mukherjee ) की तबीयत को लेकर पॉजिटिव संकेत मिले हैं। पूर्व राष्ट्रपति के बेटे अभिजीत मुखर्जी ( Abhijit Mukherjee ) ने जानकारी दी है कि अब उनकी सेहत में पहले से सुधार है। बता दें कि मस्तिष्क की सर्जरी ( Brain surgery ) के बाद से वह वेंटिलेटर पर हैं। उनका इलाज दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल ( Army Hospital ) में चल रहा है।

पूर्व राष्ट्रपति बेटे अभिजीत मुखर्जी के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी पहले से काफी बेहतर हैं। पिछले दिनों के मुकाबले उनकी तबीयत स्थिर है।

West Bengal : देश की मुख्यधारा में लौटा नक्सली नेता, कहा - भटककर गलत रास्ते पर चला गया था

अभिजीत ने बताया कि शनिवार को मैं अपने पिता को देखने अस्पताल गया था। भगवान की कृपा और आपकी सभी की शुभकामनाओं के साथ वह पहले से काफी बेहतर हैं। हमें पूरा विश्वास है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे और हमारे बीच में होंगे।

अभिजीत से पहले डॉक्टरों ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ( Pranab Mukherjee ) के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी दी थी। डॉक्टरों ने कहा था कि उनके स्वास्थ्य में कोई बदलाव नहीं आया और वह जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं। मुखर्जी की हालत स्थिर बनी हुई है और विशेषज्ञों की एक टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है।

दरअसल, डॉ. प्रणब मुखर्जी को सोमवार को सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थीं। इससे पहले उनकी कोविद-19 ( Covid-19 ) जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

सोनिया गांधी ने क्यों कहा - देश की आजादी खतरे में है

पहली बार तिरंगा फहराने से चूके

इस बीच कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी ( Sharmistha Mukherjee ) ने भी उनकी तबीयत को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने अपने ट्विट में लिखा है कि मेरे बचपन के दिनों में, मेरे पिता और मेरे चाचा गांव में हमारे पैतृक आवास में ध्वजारोहण करते थे। तब से, स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने से वह कभी नहीं चूके थे। पिछले वर्षों के समारोहों की कुछ यादें साझा कर रही हूं। मुझे उम्मीद है कि अगले साल वह निश्चित रूप ऐसा करेंगे। जय हिंद।