नई दिल्ली। पढ़ाई से संबंधित कई बातों में हम अक्सर मुहावरों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे अगर आप में सीखने की लगन है, तो आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। जैसे टीचर का दर्जा इस दुनिया में सर्वोपरि है। जैसे भाषा एक ऐसी चीज , जो कहीं भी कभी सीखी जा सकती है। अब जैसे इंजीनियरिंग की स्टूडेंट रहीं पल्लवी सिंह को ही ले लो। पल्लवी इन दिनों हॉलीवुड स्टारों समेत कई विदेशियों को हिंदी सिखा रही हैं। उनके स्टूडेंट में दूतावासों के राजनयिक तक शामिल हैं।