नई दिल्ली। देशभर में कोरोना संक्रमण के खिलाफ जारी टीकाकरण को लेकर गोवा सरकार ने निजी अस्पताल संचालकों को सख्त चेतावनी जारी की। गोवा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निजी अस्पताल अगर स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा अन्य लोगों को कोरोना का टीका लगाते पाए गए तो उन्हें टीके की आपूर्ति रोक दी जाएगी।