जिस्मफरोशी के धंधा का आरोप
आरोप है कि यहां पर जिस्मफरोशी का धंधा चलता है। स्थानीय निवासियों ने इस बाबत पुलिस में शिकायत की थी। पब व बार बंद करने को लेकर पिछले सप्ताह कुछ लोग मुख्यमंत्री खट्टर से भी मिले। जुलाई की शुरूआत में पुलिस ने मॉल माइल के कई क्लबों पर छापे मारे। इस दौरान पुलिस ने सात लोगों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में सहारा और एमजीएफ के दो नाइटक्लब के मालिक भी थे। आरोप है कि फैंटम और इग्नाइट क्लबों पर रेड में ये सभी देह व्यापार में संलिप्त पाए गए । इसके बाद 19 जुलाई को एमडी रीजेंट आर्केड के नाइटक्लब आयन पर छापे मारे गए, जहां से 4 गिरफ्तारियां हुईं। इनमें क्लब की दो डांसर भी थीं। ये गिरफ्तारियां भी देह व्यापार के आरोप में हुईं।