29 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जम्मू एवं कश्मीर : हाजियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना, 820 हाजी शामिल

इस बारे में प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि एयर इंडिया की चार उड़ानें इन्हें सऊदी अरब लेकर जाएंगी।
2 min read
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Jul 14, 2018

haj yatra 2018 first batch of haajis departed from jk

जम्मू एवं कश्मीर : हाजियों का पहला जत्था सऊदी अरब के लिए रवाना, 820 हाजी शामिल

श्रीनगर। जम्मू एवं कश्मीर से सऊदी अरब हज के लिए जत्था शनिवार को रवाना हो गया। बेमिना में श्रीनगर के हज हाउस से विशेष बसों में सवार हाजी शनिवार तड़के श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के लिए रवाना हुए। बताया जा रहा हज के पहले जत्थे में 820 हाजी शामिल हुए।

एयर इंडिया की चार उड़ानें हाजियों को ले जाएगी सऊदी अरब
इस बारे में प्रशासन ने जानकारी देते हुए बताया कि एयर इंडिया की चार उड़ानें इन्हें सऊदी अरब लेकर जाएंगी। बताया जा रहा है कि हाजियों की आखिरी उड़ान सेवा 25 जुलाई को रवाना होगी।

जम्मू एवं कश्मीर के लिए 250 सीटें अतिरिक्त आरक्षित
आपको बता दें कि ऑल इंडिया हज कमिटी ने जम्मू एवं कश्मीर के लिए 250 सीटें अतिरिक्त आरक्षित की हैं। जिसके चलते इस साल जम्मू एवं कश्मीर से 10,000 से अधिक हाजी सऊदी अरब हज करने जा सकेंगे।

पहली उड़ान सेवा 25 अगस्त को वापस लौटेगी
गौरतलब इस यात्रा के एक महीने बाद हाजी वापस लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक हाजियों को सऊदी अरब लेकर गई पहली उड़ान सेवा 25 अगस्त को वापस लौटेगी। वहीं आखिरी जत्था सात सितंबर को लौटेगा।

नीतीश कुमार की शुभकामनाएं

हज यात्रा की शुरुआत से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी हाजियों को शुभकामनाएं दी हैे। उन्होंने इन सभी से अपील की कि वे मक्का-मदीना जाकर दुआ करेंगे कि सूबे और मुल्क की तरक्की और प्रेम व भाईचारे का माहौल बना रहे। नीतीश ने बाते हज भवन में शुक्रवार को हज यात्रा शुरू होने के पहले आयोजित दुआ की मजलिस में कही।

बारिश के लिए दुआ

शांति और प्रेम की दुआ के अलावा उन्होंने बारिश के लिए भी दुआ मांगने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अच्छी बारिश की संभावना है, लेकिन आप सब भी दुआ करेंगे कि बिहार को इस साल बाढ़ और सूखा का सामना नहीं करना पड़े। आप सबों की दुआ कबूल हो, यही मेरी दुआ है।