25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Haryana : जींद में महापंचायत के दौरान टूटा स्टेज, मंच से राकेश टिकैत भी गिरे

जींद में राकेश टिकैत का मंच गिरा। मंच के गिरते ही मची भगदड़।
less than 1 minute read
Google source verification
jind Jaryana

बीकेयू नेता के भाषण से पहले गिर गया मंच।

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर में जारी आंदोलन के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। बुधवार को हरियाणा के जींद जिले में आयोजित किसानों की महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत भी शिरकत करने पहुंचे थे। मंच पर स्वागत समारोह के दौरान मंच भड़भड़ाकर गिर गया है। बीकेयू नेता और किसान आंदोलन के चेहरा राकेश टिकैत अन्य नेताओं के साथ मंच से गिर गए। मंच गिरते ही भगदड़ मच गई। फिलहाल इस मामले किसी के हताहत की सूचना नहीं है।

मंच पर काफी लोग चढ़ गए थे

बता दें कि भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन को धार देने हरियाणा के जींद पहुंचे थे। वहां पर टिकैत को एक महापंचायत को संबोधित करना था। लेकिन उनके भाषण से पहले मंच टूटकर गिर गया और भगदड़ मच गई। इस घटना में अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि मंच पर काफी लोग चढ़ गए थे। भार ज्यादा होने की वजह से मंच टूट गया।