नई दिल्ली। मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के बिहार स्थित बेगूसराय में प्रोग्राम के दौरान हंगामे के बाद अब हरियाणा के करनाल से भी बड़ी खबर आई है। यहां भी सपना चौधरी के एक प्रोग्राम में जमकर हंगामा हो गया। सपना को देखते ही भीड़ बेकाबू हो गई। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखा हालात पर काबू पाया। पुलिस ने सपना चौधरी के भाई को हिरासत में ले लिया हे। आपको बता दें कि बेगूसराय में सपना के कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई थी। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां फटकारी। वहीं, हंगामे के कारण कार्यक्रम महज दो गानों के साथ ही खत्म करना पड़ गया। इस भगदड़ में एक युवक की मौत हो गई।