27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेंगलुरु में भारी बारिश से शहर में जल भराव की स्थिति, सैकड़ों पेड़ सड़कों पर गिरे

सड़कों पर से पेड़ हटाने का काम जारी है। वहीं निचले इलाके से पानी निकाला जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Kumar Jha

•

Updated: 25 Sep 2018, 8:41 PM IST

banglore

बेंगलुरु में भारी बारिश से शहर में जल भराव की स्थिति, सैकड़ों पेड़ सड़कों पर गिरे

बेंगलुरु: उत्तर भारत के साथ-साथ दक्षिण भारत में भी मानसून का कहर टूटा है। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारी बारिश से शहर में कई इलाकों में सड़कों पर पानी भराव हो गया । कई निचले इलाकों के घरों में पानी घुस गया है और सैकड़ों पेड़ उखड़ गए हैं। मौसम विभाग के अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उप मुख्यमंत्री जी. परमेश्वरा ने ट्वीट कर कहा, "बीते दो दिनों में बेंगलुरु में भारी बारिश की वजह से 300 पेड़ उखड़ गए हैं।"

सीएम ने सतर्क रहने की अपील की

बेंगलुरु विकास विभाग के चेयरमैन और उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वरा ने कहा, "उखड़े हुए वृक्षों को हटाने, निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति से बचने के लिए शहरी नगर निगम निकाय बीबीएमपी ने जोन के आधार पर टीम को तैनात किया है और ये लोग शहर में स्थिति सामान्य बनाने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। कुमारस्वामी ने कहा कि बीबीएमपी अधिकारी हाईअलर्ट पर हैं और निचले इलाकों में रह रहे लोग सावधान रहें।" जरूरी कार्य के लिए ही लोग घर से बाहर निकले अन्यथा घरों में ही रहे। पड़ोसी जिलों रामानगरा, तुमाकुरु और चामराजनगर में भी तेज बारिश हो रही है।

दो दिनों से हो रही तेज बारिश

कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निरीक्षण केंद्र (केएसएनडीएमसी) के अनुसार, "शहर में उपनगरीय क्षेत्र में औसत 6.3 सेंटीमीटर की बारिश हुई है। कुछ क्षेत्रों में अधिकतम 20.6 सेंटीमीटर की बारिश दर्ज की गई है।" रविवार से हो रही बारिश की वजह से कुछ अंडरब्रिज और सड़कें पानी में डूबी हैं, जिस वजह से शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। शहर के दक्षिणी और दक्षिणी-पश्चिमी उपनगर में बीते दो दिनों से तेज बारिश हो रही है, जिस वजह से कई बहुमंजिला इमारतों के बेसमेंट में पानी भर गया है। बेल्लांडुर झील में विषैला फोम का भी असर दिखा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) बेंगलुरु के निदेशक सी.एस. पाटिल के अनुसार, "सक्रिय दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से पूरे शहर में पूरे सप्ताह बारिश हो सकती है।"