मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिमला, नारकंडा, कुफरी, चैल, कसौली, पालमपुर, धर्मशाला, डलहौजी और मनाली में बारिश नहीं हुई। इन क्षेत्रों में पांच जुलाई से ही मानसून कमजोर बना है। उन्होंने बताया कि जो मानसून 5 जुलाई से क्षेत्र में कमजोर हो गया था, 10 जुलाई तक निष्क्रिय रहेगा।