उन्नाव और कठुआ मामलों में भाजपा सरकारों की चुप्पी पर गृह मंत्री ने कहा कि किसी के साथ कोई पक्षपात नहीं किया जाएगा। दोनों राज्य सरकारें अपने अपने क्षेत्रों में स्वतंत्र हैं और मामले की पूरी जाँच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी। राजनाथ सिंह ने कहा, 'रेप का आरोपी जो भी उसे कठोर से कठोर दंड सजा मिलनी ही चाहिए।' बता दें कि यूपी के उन्नाव एक युवती के साथ गैंगरेप केस किया गया जिसमें बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर आरोपी हैं। ऐसे ही जम्मू कश्मीर के कठुआ में आठ साल की एक बच्ची के साथ गैंग रेप हुआ जिसमें आरोपी भारतीय जनता पार्टी से संबंधित बताया जा रहा हैं। कठुआ रेप काण्ड के आरोपी के पक्ष में राज्य सरकार के 2 भाजपा मंत्री खुलेआम बयान दे रहे हैं। लोगो का आरोप हैं कि दोनों मामले के दोषी अभी भी खुले घूम रहे हैं।