नई दिल्ली।
कोरोना ( Coronavirus in India ) की सबसे ज्यादा मार गरीब, असहाय लोगों पर पड़ी है। रोजगार छीनने के साथ ही ऐसे परिवारों के सामने रोजी रोटी का भी संकट पैदा हो गया है। ऐसा ही मामला बिहार के भागलपुर से सामने आया है। जहां लॉकडाउन ( Lockdown ) के चलते तीन बहनें कामकाज बंद होने के कारण घर पर तीन से भूखी-प्यासी थीं। इसके बाद तीनों बहनों ने पीएमओ ( PMO ) से मदद की गुहार लगाई। जिसके बाद उन्हें भरपेट खाना मिल सका।