28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी व बिहार समेत देश के कई राज्यों में आज भारी बारिश

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार देर शाम जारी पूर्वानुमान में उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Aug 2018, 7:54 AM IST

weather

news

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत देश के कई इलाकों में शनिवार को बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, आंध्रप्रदेश और कर्नाटक के तटीय इलाके समेत तलिनाडु और केरल में जगह-जगह भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से शुक्रवार देर शाम जारी पूर्वानुमान में उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, समेत पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश जारी रहने की संभावना जताई।

पूर्व आईपीएस का आरोप, भाजपा के बढ़ते जनाधार का ठीकरा अफसरों के सिर फोड़ रही ममता

इन राज्यों में होगी बारिश

निजी मौसम पूर्वानुमानकर्ता, स्काइमेट के अनुसार, शनिवार को दक्षिण पूर्व राजस्थान, मध्य प्रदेश, और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून सक्रिय रहने से मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। स्काइमेट ने कहा कि इस बीच, मानसून विदर्भ, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम के हिस्सों, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर सामान्य रहेगा। इन सभी क्षेत्रों में मध्यम बारिश होने की संभावना है। देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून कमजोर रहेगा।

अब ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के कागज रखने की बाध्यता खत्म, फोन से चलेगा काम

यहां ऐसा रहा मौसम का हाल

स्काइमेट के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान केरल, मध्य प्रदेश, दक्षिण राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और अंडमान व निकोबार द्वीप समूह में मध्यम बारिश से भारी वर्षा दर्ज की गई। दक्षिण पूर्व राजस्थान, कोंकण और गोवा, उत्तर ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय तमिलनाडु, गंगीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम तीव्रता की सामान्य मानसूनी बारिश दर्ज की गई। स्काइमेट के अनुसार, गुजरात, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी हरियाणा में भी हल्की बारिश हुई। आपको बता दें कि केरल में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। यहां लगातार हो रही बारिश की वजह से अब तक 29 लोगों की मौत हो गई है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग