26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / पूर्वोत्तर भारत सहित पश्चिम बंगाल के लिए IMD ने जताई इस बात की आशंका, रेड अलर्ट जारी

पूर्वोत्तर भारत सहित पश्चिम बंगाल के लिए IMD ने जताई इस बात की आशंका, रेड अलर्ट जारी

IMD ने पश्चिम बंगाल सहित पूर्वोत्तर राज्यों के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की। पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों में Heavy rain and floods की आशंका। उप-हिमालयी क्षेत्र West Bengal के कुछ इलाकों में भूस्खलन Landslide का पूर्वानुमान है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 19 Jul 2020, 2:19 PM IST

West Bengal

IMD ने पश्चिम बंगाल सहित अधिकांश पूर्वोत्तर के लिए रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की।

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिनों से भारत के अधिकांश राज्यों में मौसम मेहरबान है और जमकर बारिश हो रही है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग ( India Meteorological Department ) की ओर से जारी ताजा बुलेटिन में पूर्वोत्तर भारतीय राज्यों सहित पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही उत्तर-पूर्वी राज्यों और उप-हिमालयी क्षेत्र पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भूस्खलन ( Landslide ) की आशंका भी है।

मौसम विभाग ( Weather Department ) ने 19, 20 और 21 जुलाई को असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल सहित अधिकांश उत्तर-पूर्व के लिए रेड अलर्ट भी जारी की है।

Ayodhya : 3 या 5 अगस्त को हो सकता है भूमि पूजन, राम मंदिर ट्रस्ट को पीएमओ की मंजूरी का इंतजार

उत्तर-पूर्व में बंगाल की खाड़ी ( Bay of Bangal ) और इससे सटे पूर्वी भारत की ओर से नम हवाओं और दक्षिण-पूर्वी हवाओं का रूपांतरण शनिवार से शुरू हो गया है। अब इन हवाओं की वजह से पूर्वोत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

आईएमडी ( IMD ) की ओर से जारी बुलेटिन के बताया गया है कि जोरहाट और सोनितपुर जिलों में ब्रह्मपुत्र ( Brahmputra river ) और बारपेटा जिले में बेकी नदी ( Beki river ) में भारी बारिश बाढ़ ( Heavy rain ) और तबाही का कारण भी बन सकता है। साथ ही आगामी तीन से चार दिनों तक असम सहित अन्य राज्यों में बाढ़ ( Floods threat ) का प्रकोप जारी रहने की आशंका जताई है।

Assam में बाढ़ से 27.64 लाख लोग प्रभावित, अभी तक 105 की मौत

केंद्रीय जल आयोग ( Central Water Commission ) ने शुक्रवार को चेतावनी देते हुए सभी नदियों के किनारे अधिकतम सतर्कता बनाए रखने की बात कही।

मौसम विभाग ने अरूणाचल प्रदेश ( Arunachal Pradesh ) के लिए 19 जुलाई से लेकर 20 जुलाई तक रेड वार्निंग जारी की है। 21 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि संभावित वर्षा से असम में बाढ़ की स्थिति और बिगड़ सकती है।

बता दें कि असम में भीषण बाढ़ ( Severe floods in Assam ) का कहर पहले से ही जारी है। बाढ़ की वजह से 3 और लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में प्राकृतिक आपदा ( Natural Calamity ) के कारण मरने वाले लोगों की संख्या 105 हो गई है। प्रदेश के 33 जिलों में से 26 में 27.64 लाख लोग लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हैं।