14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम विभाग का अलर्ट: यूपी और उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में तेज बारिश और आंधी-तूफान मचाएगा तबाही

मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी और उत्तराखंड समेत 14 राज्यों में भारी बारिश और तूफान की वजह से तबाही मच सकती है। दक्षिण भारत में तेज बारिश होगी।

2 min read
Google source verification
IMD Alert

IMD Alert

नई दिल्ली। इस समय पूरा उत्तर भारत भीषण गर्मी में झुलस रहा है। वहीं दूसरी तरफ दक्षिण भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। सोमवार को मौसम विभाग की ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले 24 घंटे देश के कई राज्यों के लिए भारी तबाही लेकर आ सकते हैं। दरअसल, मौसम विभाग की तरफ से ये जानकारी दी गई है कि दक्षिण भारत समेत उत्तर भारत के भी कई राज्यों में अगले 24 घंटे काफी भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने 14 राज्यों में तेज बारिश, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अलर्ट: यूपी के इन शहरों में तूफान आज मचा सकता है भारी तबाही

इन राज्यों में जारी किया गया है अलर्ट
मौसम विभाग ने जिन 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया है उनमें दक्षिण भारत के अधिक राज्य हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़, विदर्भ, कोंकण और गोवा, केंद्रीय महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक और तटवर्ती आंध्र प्रदेश में मौसम तबाही मचाएगा। इन राज्यों में आंधी तूफान के साथ-साथ तेज बारिश भी आ सकती है। वहीं कुछ राज्यों में बिजली गिरने की भी संभावना है। अंडमान-निकोबार, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल में तेज बारिश हो सकती है।

बड़ी खबर: मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, यूपी के इन जिलों में फिर आ सकती है भयंकर तबाही

कर्नाटक में तेज बारिश से 24 घंटे के अंदर हुई 5 मौत
आपको बता दें कि दक्षिण भारत में मानसून आ चुका है और कर्नाटक में तो 24 घंटे से भारी बारिश हो रही है, जिसमें पांच लोगों की जान जा चुकी है। वहीं उत्तर भारत में तेज गर्मी के कहर से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं। महाराष्ट्र और गोवा में मानसून जल्द ही पहुंच सकता है। अगले दो-तीन दिनों में त्रिपुरा, मेघालय के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र और सिक्किम पहुंच जाएगा।

कर्नाटक में हो रही है जोरदार बारिश
रविवार को दक्षिण के ज्यादातर इलाकों में तेज हवाओं और बिजली चमकने के साथ बारिश हुई। कर्नाटक के कई इलाकों में 7 सेंटीमीटर बारिश होने की वजह से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। नदी और नालों में जलस्तर बढ़ चुका है। फसलों को भी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून दक्षिण के करीब सभी राज्यों, बंगाल की खाड़ी, असम और अरुणाचल प्रदेश पहुंच चुका है।