घटना के बाद जिला प्रशासन ने महिला कांस्टेबल के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की कोरोना जांच कराए जाने की फैसला लिया। एसडीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि क्लोज कॉन्टैक्ट वालों का तत्काल स्वाब टेस्ट कराया जाएगा। एसडीओ ने यह भी बताया कि ऐसे लोगों की जांच के लिए सिविल सर्जन को इसके लिए निर्देश दिया गया है। आपको बता दें कि स्वतंत्रता दिसव की पूर्वाभ्यास परेड में महिला प्लाटून के अलावा 6 प्लाटून शामिल थे। इनमें जिला पुलिस, CISF, जैप, होम गार्ड, NCC का एक-एक प्लाटून परेड में प्रतिभाग कर रहे थे।