पूरी दुनिया में इजरायल से एंटी टैंक स्पाइक मिसाइल का लोहा माना जाता है। रक्षा विशेषज्ञ इसे सबसे बेहतरीन मिसाइलों में गिनते हैं। 13 किलोग्राम वजन का ये मिसाइल आसानी से एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा सकता है, जिसकी वजह से हर देश की सेना की पहली पसंद बन जाती है। जर्मनी और ब्रिटेन समेत करीब 26 देश इस मिसाइल का इस्तेमाल करते हैं। 1.5 से 25 किलोमीटर दूर तक दुश्मन के टैंक के तबाह करने की क्षमता रखने वाली स्पाइक मिसाइलें का निशाना अचूक होता है।