17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्जिकल स्ट्राइक के ‘गुरु’ को बड़ी जिम्मेदारी, ले.ज. रणबीर सिंह को कश्मीर में सेना की कमान

आतंककाद रोधी अभियानों में महारत रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने आज उत्तरी कमान का काम संभाल लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 1 Jun 2018, 6:24 PM IST

Lt general Ranbir Singh

‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के गुरु को बड़ी जिम्मेदारी, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को कश्मीर में सेना की कम

नई दिल्ली। ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को अब सेना की सबसे महत्वपूर्ण जम्मू कश्मीर स्थित उत्तरी कमान के प्रमुख का कार्यभार दिया गया है। सेना के अनुसार आतंककाद रोधी अभियानों में महारत रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने आज उत्तरी कमान का काम संभाल लिया। उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबू की जगह यह जिम्मेदारी दी गई है।

स्ट्राइक-1 कोर निशाने पर हर वक्त पाकिस्तान

देश के तीन हमलावर बलों में से सेना की उत्तरी कमान यानी स्ट्राइक-1 कोर का पहला स्थान है। यहां उन जवानों की तैनाती होती है तो हर वक्त पाकिस्तान में घुसकर हमला करने के लिए तैयार रहते हैं। भारतीय सेना में इस कमान को प्रमुख स्थान हासिल है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: तीन आतंकी हमलों से दहला कश्मीर, अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर फेंके गए ग्रेनेड

हो सकते हैं अगले सेना प्रमुख

सूत्रों की माने तो जनरल बिपिन रावत के बाद लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह को सेना प्रमुख के दावेदारों में अग्रणी माना जा रहा है। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह पंजाब के जालंधर जिले के रहने वाले हैं और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे के कैडेट रहे हैं। अभी वह सेना मुख्यालय में डिप्टी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (सूचना प्रणाली और प्रशिक्षण ) हैं। इससे पहले वह सेना की स्ट्राइक कोर के प्रमुख भी रह चुके हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक में दिखाया था दुनिया को दम

जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना ने 29 सितम्बर 2016 सीमा पार आतंकवादियों के गढ़ में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी जिसमें बडी संख्या में आतंकवादी मारे गये थे। लेफ्टिनेंट जनरल सिंह उस समय सैन्य संचालन महानिदेशक (डीजीएमओ) थे और उन्होंने ही दुनिया भर के सामने एलान किया था कि भारत ने आतंकवादियों को करारा जवाब देते हुए उन्हें उनके ही गढ़ में जाकर मारा है। ले. जनरल सिंह के डीजीएमओ रहते हुए ही भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा में कार्रवाई कर बडी संख्या में नगा विद्रोहियों का खात्मा किया था।

लेफ्टिनेंट जनरल अंबू ने संभाला सेना उप प्रमुख का पद
वहीं दूसरी ओर लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अंबू ने भी सेना मुख्यालय में सेना उप प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। उन्हें

लेफ्टिनेंट जनरल शरत चंद के स्थान पर यह जिम्मेदारी दी गई है। ले. जनरल अंबू इससे पहले वह उत्तरी कमान के प्रमुख थे। ले. जनरल अंबू ने आज सुबह इंडिया गेट स्थित अमर जवान ज्योति जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पदभार संभालने से पहले साउथ ब्लाक के लॉन में सलामी गारद का निरीक्षण किया।